मथुरा 5 मई25*यातायात पुलिस*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा यातायात नियमों की जागरुकता, अवैध वाहनों के संचालन एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी यातायात मथुरा, ए0आर0टी0ओ0 मथुरा, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं रोडवेज स्टेशन इंचार्ज एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद मथुरा में दिनांक 05.05.2025 को जनपद में अवैध संचालिच वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी, जिसके क्रम में 01 बस एवं 06 ईको को सीज किया गया तथा 566 वाहनों का चालान किया गया। शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में एण्टी अतिक्रमण टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर फुटपाथ एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों को निर्धारित गति से ही चलाने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात नियमों के पालन करने सम्बन्धी पम्पलेट वितरण किये गये एवं पी0ए0 सिस्टम द्वारा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया ।
More Stories
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की जनसंपर्क सभा में उठा प्रदूषण का मुद्दा
लखनऊ 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10:00 बजे की बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 18 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*