मथुरा 5 नवम्बर 26*बीएसए कॉलेज शिक्षक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
प्रो .डॉ. यू.के. त्रिपाठी बने अध्यक्ष और प्रो डॉ रेखा राय मंत्री
नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों एवं महाविद्यालय के विकास के लिए करेगी कार्य
कु0 सोनम
मथुरा। बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा शिक्षक एसोसिएशन का नव निर्वाचन 3 नवंबर 2026 को निर्वाचन अधिकारी प्रो. एस.के. सिंह द्वारा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची प्राचार्य को प्रस्तुत की गई, जिस पर प्राचार्य ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी।
निर्वाचन में डॉ. यू.के. त्रिपाठी को अध्यक्ष, डॉ. बी.के. गोस्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री नरेंद्र कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. रेखा राय को मंत्री/सचिव, श्री पंकज कुमार पाठक को संयुक्त मंत्री/सचिव तथा डॉ. संघर्ष राठौर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. एस.एस. सिंह, डॉ. सुनीता शर्मा, डॉ. यामिनी द्विवेदी, डॉ. संजय कुमार, श्री ब्रजभूषण, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अभिषेक कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. चंचल शर्मा को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. यू.के. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों एवं महाविद्यालय के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाना तथा महाविद्यालय में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना होगा। सभी शिक्षकों को साथ लेकर सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा। महाविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
नवनिर्वाचित मंत्री/सचिव डॉ. रेखा राय ने कहा कि एसोसिएशन शिक्षकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच एक सकारात्मक सेतु के रूप में कार्य करेगी। शिक्षकों की समस्याओं, उनके सम्मान, अधिकारों एवं सुविधाओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि सभी शिक्षकों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और सहयोग की भावना बनी रहे तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री/सचिव एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों के संरक्षण, आपसी समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को मजबूत करने के साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक उन्नति और संस्थागत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता, सकारात्मक सहभागिता एवं सामूहिक प्रयास किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति का आधार होते हैं।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों, पारस्परिक सहयोग और सकारात्मक सोच के माध्यम से शिक्षक हितों के संरक्षण के साथ-साथ बीएसए कॉलेज की शैक्षणिक प्रतिष्ठा एवं विकास को नई दिशा प्रदान की जाएगी।
More Stories
मथुरा 5 नवंबर 26 बरेली मथुरा हाईवे पर अनियंत्रित कार के दुर्घटना होने पर तीन लोगों की मौत*
मथुरा 5 नवम्बर 26*गोवर्धन में कल दिनांक 5 नवंबर 2026 को लगेगा वृहद पेंशन शिविर
मथुरा 5 नवम्बर 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति रजत शिला का जगह जगह पूजन