मथुरा 5 जुलाई 26*महिला की गला घोटकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फैंक कर भाग जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.07.2026 को समय 03.28 बजे पानीगाँव मांट रोड से अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ एस0के0 चौधरी पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला पीता थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 249/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके मृतिका के साथ प्रेम सम्बन्ध थे और वह उस पर शादी करने का दबाब बना रही थी जिस कारण दिनांक 02/03.07.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा अपनी गाडी स्विफ्ट डिजायर UP 85 BX 1607 की पिछली शीट पर गमछे से गला घोंटकर मृतिका की हत्या कर दी व शव को पानीगाँव वृन्दावन बाईपास रोड पर फेंक कर भाग आया था । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधइक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 03.07.2026 को मुकद्दमा वादी द्वारा थाना जमुनापार पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि सतीश सिंह उर्फ एस0के0 चौधरी पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला पीता थाना राया जिला मथुरा द्वारा वादी की पत्नी की हत्या कर शव को पानीगांव वृन्दावन बाईपास रोड पर फेंक दिया गया है । प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 249/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
*अभियुक्त उपरोक्त का पूरा नाम व पता:-*
अभियुक्त सतीश सिंह उर्फ एस0के0 पुत्र जंगजीत सिंह निवासी नगला पीता थाना राया जिला मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- पानीगाँव मांट रोड पर, थाना जमुनापार जनपद मथुरा, दिनांक 05.07.2026 व समय 03.28 बजे।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1.मृतका का गला घोटकर हत्या करने में प्रयुक्त एक गमछा ।
2.घटना में प्रयुक्त गाडी स्विफ्ट डिजायर UP85BX1607 ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
मु0अ0सं0 249/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना जमुनापार मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्र0नि0 विदेश कुमार, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 कपिल वशिष्ठ, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 अनिल कुमार तेवतिया, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
4.उ0नि0 रजत कुमार, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1452 आनन्द किशोर, थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर5जुलाई26*चोरी की 06 मोटरसाइकिलों के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार*…
मेरठ/हरिद्वार5जुलाई26*’शाका’ का डायलॉग मार पुलिस को ललकारने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार
लखनऊ5जुलाई26*यूपी पीसीएस एसोसिएशन में बड़ा बदलाव