April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 31 मार्च 26* गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 मार्च 26* गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 मार्च 26* गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

थाना नौहझील पुलिस द्वारा आज दिनांक 31.03.2026 समय करीब 09.24 बजे मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस के पास मोरकी इन्टर कालेज बाजना के सामने थाना नौहझील जनपद मथुरा से वांछित अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बनारसीलाल निवासी डी 2/22- कुतुब विहार फेस -1 गोला डेयरी गली नं0 13 नियर शिव मन्दिर थाना छावला जनपद दक्षिण पश्चिम दिल्ली भारत सम्बन्धित मु0अ0सं0 267/2025 धारा 316(2)/318(4)/338/336(3) /336(4)/341(2) बीएनएस को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* गिरफ्तार अभियुक्त विनोद ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पीड़ित रमेश को गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) में अपनी ऊँची पहुँच और प्रभाव का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। अभियुक्त ने रमेश के पुत्र की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विश्वास जीता और इसके एवज में धोखाधड़ी करते हुए 10 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। अभियुक्त ने यह राशि कुछ नकद और शेष अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाकर वसूली थी।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बनारसीलाल निवासी डी 2/22- कुतुब विहार फेस -1 गोला डेयरी गली नं0 13 नियर शिव मन्दिर थाना छावला जनपद दक्षिण पश्चिम दिल्ली भारत ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- यमुना एक्सप्रेस के पास मोरकी इन्टर कालेज बाजना के सामने थाना नौहझील जनपद मथुरा से, दिनांक 31.03.2026 समय 09.24 बजे ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:-*
मु0अ0सं0 267/2025 धारा 316(2)/318(4)/338/336(3)/336(4)/341(2) बीएनएस थाना नौहझील जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2.व0उ0नि0 संजय कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 रोहित सिंह थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
4.का0 1986 राधास्वामी थाना नौहझील जनपद मथुरा ।

Taza Khabar