May 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 31 मई 26*थाना माँट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 मई 26*थाना माँट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा 31 मई 26*थाना माँट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

*मथुरा* थाना माँट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.05.2026 को समय करीब 17.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना माँट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त 1. धर्मवीर पुत्र श्रीराम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी गाँव जावरा थाना मांट जनपद मथुरा को जाबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 लाठी (लकडी) बरामद की गयी । अभियुक्त के विरुद्ध थाना माँट पर मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 24.02.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर पर मु0अ0सं0 41/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/ 115(2)/352/351(3)/110 बीएनएस बनाम हुकुम सिंह आदि 09 अभियुक्तगणों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । चोटिल पीडित जवाहर सिंह पुत्र चुन्नीलाल निवासी जावरा थाना मांट मथुरा हाल पता गाँव भरऊ थाना मांट जनपद मथुरा उम्र करीब 55 वर्ष की दौराने इलाज दिनांक 26.02.2026 को एस0एन0 मैडीकल कालेज आगरा में मृत्यु हो गयी थी । मुकदमा उपरोक्त में धारा 110 बी0एन0एस0 का लोप कर धारा 105 बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण हुकुम सिंह आदि 07 नफर अभियुक्तगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 30.05.2026 को समय करीब 17.30 बजे वांछित चल रहे अभियुक्त धर्मवीर उपरोक्त को इसके जाबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –*
धर्मवीर पुत्र श्रीराम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी गाँव जावरा थाना मांट जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय -*
जाबरा अण्डरपास के पास से, दिनांक 30.05.2026 समय करीब 17.30 बजे ।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 41/2026 धारा191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस मांट मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्र0 निरी0 जसबीर सिंह थाना मांट जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 विजन सिंह थाना मांट जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 सत्येन्द्र सिंह थाना मांट जनपद मथुरा ।
4.का0 785 दिनेश कुमार थाना मांट जनपद मथुरा ।

Taza Khabar