मथुरा 31 दिसंबर 2025*में सनी लियोनी का कार्यक्रम संतों के विरोध के बाद रद्द
मथुरा से रिपोर्टर चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से
मथुरा। फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का मथुरा दौरा रद्द हो गया है। अभिनेत्री का एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन साधु-संतों के विरोध के बाद होटल संचालक ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। दिनेश फलाहरी ने डीएम को पत्र भी लिखा था। उन्होंने इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की की थी। कहा कि धर्म नगरी को हम कलंकित नहीं होने देंगे। यहां पर फूहड़ता और अश्लीलता परोसने की तैयारी हो रही है। कुछ लोग कृष्ण की नगरी को साजिश के तहत बदनाम करना चाहते हैं। इसी तरह विरोध बढ़ने के बाद आयोजक मितुल पाठक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी है। इसके बाद साधु-संतों का विरोध शांत हुआ।

More Stories
पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
मथुरा 5 मार्च 26* शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 मार्च 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*