मथुरा 30 अक्टूबर *मथुरा जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप प्रारंभ; रितु , अस्मिता एवं श्रेष्ठ अपने वर्ग में विजेता*
Report by-विकास गोस्वामी
जिला टेबल टेनिस संघ, जायंट्स ग्रुप मथुरा बेस्ट एवं रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट के सहयोग द्वारा प्रसाद पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 के प्रथम दिन विद्या देवी जिंदल स्कूल कोसी की ऋतु कुमारी अंडर-19 बालिका वर्ग में तथा बालक वर्ग में कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल के श्रेष्ठ पाठक एवं श्रीजी बाबा स्कूल के अस्मिता धमीजा अंडर 15 बालिका वर्ग में विजेता रही l
इससे पूर्व आज प्रातः प्रतियोगिता का उद्घाटन जायंट्स ग्रुप इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतियोगियों से परिचय प्राप्त करके किया इस अवसर पर उनके साथ प्रसाद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय अग्रवाल एवं रचना अग्रवाल, आशीष साहू , पंकज गुप्ता, अनिल शर्मा एडवोकेट, संजय खंडेलवाल , ब्रज भूषण कालरा, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग उपाध्यक्ष मनीष भार्गव, सचिव कमल चावला ,पीयूष गोयल, आशुतोष दीक्षित, प्रसाद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सिंह, शालिनी शर्मा, दिनेश अग्रवाल, एसपी सिंह ,उधम सिंह एवं मोहम्मद असलम खान आदि मौजूद थे l
उद्घाटन समारोह का संचालन जगदीश चावला एवं उमेश चौरसिया ने किया l आज खेले गए अंडर -१५ बालक वर्ग में श्रेष्ठ पाठक ने बिरला स्कूल के माहिम नारंग को लगातार चले 5 सीटों में 6-11, 9-11, 11-6, 11-7, 5-11 से हराकर जीत दर्ज की l वही बालिका वर्ग में श्रीजी बाबा स्कूल की अस्मिता धमीजा ने सीधे सेटों में हनुमान प्रसाद धानुका की ख्याति सिंह को 6-11 , 7-11 से हराया l सायकाल खेले गए अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जिंदल स्कूल कोसी की रितु कुमारी ने अपने ही विद्यालय की जेसिका को लगातार चले 5 सीटों में 11-6,9-11, 9-11, 11-9, 14-12 से हराकर खिताब जीत लिया l आज खेले गए मैचों के निर्णायक एकांत सोलंकी ,रचित चावला , अर्चित चावला , प्रगति बंसल तथा जयंती सिंह थे

More Stories
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार
भागलपुर 14 मार्च 26*दो देसी कट्टा ,एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफतार