मथुरा 29 दिसंबर 2025* जेल से बाहर आने के बाद दोस्त की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी। .
मथुरा से रिपोर्टर चंद्रवीर सिंह की खास खबर न्यूज़ यूपी आज तक
मथुरा। जेल में रहने के दौरान साथी की मदद करना गांव उसफार के प्लांट संचालक मुकेश को भारी पड़ गया। जेल से छूटने के बाद दोस्त ने अपनी पत्नी से संबंधों के शक में उसकी हत्या कर दी। थाना हाईवे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम उसफार के रहने वाले मुकेश पुत्र वेदप्रकाश उम्र करीब 27 वर्ष का शव 19 दिसंबर को जुनसिटी माइनर में मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अन्दर पानी में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट सामने आई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। जांच में सामने आया कि धर्मेन्द्र पुत्र रामजीत निवासी तसई थाना कठूमर जिला अलवर राजस्थान अपने गांव से एक महिला को प्रेमजाल में फंसाकर लाया। उसके साथ शादी कर ली । ग्राम उसफार में ननिहाल होने के कारण मथुरा में किराए के मकान में रह रहा था। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाने के कारण धर्मेन्द्र जेल चला गया। इस दौरान धर्मेन्द्र की पत्नी को मुकेश अपने साथ जेल में मिलाने के लिए ले जाता था। इस कारण धर्मेन्द्र अपनी ही पत्नी पर मुकेश से संबंध होने का शक करने लगा। जेल से रिहा होने के बाद उसने मुकेश की हत्या कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस पर धर्मेन्द्र ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*