मथुरा 29 अप्रैल 25* बलदेव पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाल अपचारी किशोर से तीन अवैध जिन्दा कारतूस किये बरामद*
*श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा* द्वारा अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं हेतु अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी महावन मथुरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बलदेव के कुशल नेतृत्व में थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.04.25 को दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति /वाहन मुखबिर की सूचना पर एक बाल अपचारी किशोर (उम्र करीब 16 वर्ष) को ग्राम नगला मोहन कट के सामने बने प्रतीक्षालय ग्राम जुगसना के पास से समय करीब 22.05 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी किशोर द्वारा पहने हुये लोअर की जेबों से तीन जिन्दा अवैध कारतूस .315 बोर बरामद हुये । बाल अपचारी किशोर से हुयी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-124/25 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना बलदेव मथुरा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –*
ग्राम नगला मोहन कट के सामने बने प्रतीक्षालय ग्राम जुगसना के पास ।
दिनांक – 28.04.25 समय 22.05 बजे
*बरामदगी का विवरण–*
तीन अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर
*आपराधिक विवरण–*
मु0अ0सं0 124/25 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना बलदेव मथुरा ।
*पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम–*
1. प्र0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना बलदेव मथुरा ।
2. उ0नि0 नितिन राठी थाना बलदेव मथुरा ।
3. उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह धामा थाना बलदेव मथुरा ।
4. है0का0 1535 सजंय कुमार थाना बलदेव मथुरा ।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली