September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 27 सितम्बर 26*मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मथुरा 27 सितम्बर 26*मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मथुरा से लवकुश शर्मा की खबर

मथुरा 27 सितम्बर 26*मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

नौहझील। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नौहझील पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम नावली में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह, उपनिरीक्षक अशेष कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित पुलिस टीम ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर अपराध तथा अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी दी। महिलाओं को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप न रहें और तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। साथ ही बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस दौरान टीम ने महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 1090 महिला पावर लाइन पर महिलाओं से संबंधित उत्पीड़न, छेड़छाड़, फोन कॉल अथवा सोशल मीडिया पर परेशान किए जाने की शिकायत की जा सकती है। 112 पुलिस की आपातकालीन सेवा है। 181 महिला हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं को सहायता एवं आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जाता है। 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों से संबंधित मामलों के लिए है। 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराध की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108/102 एंबुलेंस सेवा और 101 अग्निशमन सेवा की भी जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना है।

Taza Khabar