मथुरा 26 सितंबर 26* नौहझील मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.09.2026 को समय 23.00 बजे कस्बा बाजना से ग्राम लालपुर की ओर डाँक बंगले के गेट से 10-15 कदम अन्दर की ओर से अभियुक्त ललित कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी मौ0 ऊपरकोट बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र लगभग 20 वर्ष को 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नौहझील पर मु0अ0सं0 300/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्र:-*
ललित कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी मौ0 ऊपरकोट बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा उम्र लगभग 20 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- कस्बा बाजना से ग्राम लालपुर की ओर डाँक बंगले के गेट से 10-15 कदम अन्दर की ओर से, दिनांक 25.09.2026 को समय 23.00 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 300/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम:-*
1.थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 रुपचन्द सिह चौकी प्रभारी कस्बा बाजना थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
3.का0 350 पुनीत कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
4.रि0का0 753 अंकित कुमार थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 789 विकास थाना नौहझील जनपद मथुरा ।
More Stories
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न
मथुरा 26 सितंबर 26*व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों की शिकायत, ध्वनि प्रदूषण पर लगे रोक
मथुरा 26 सितंबर 26*छात्र-छात्राओं ने क्विज, विज्ञान मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिखाई प्रतिभा