मथुरा 26 फरवरी 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.2026 समय 22.10 बजे चैकिंग के दौरान गुरुकुल रोड़ कच्चे रास्ते पर बने गुम्मद के पास वृन्दावन से अभियुक्त सहजाद उर्फ सलमान पुत्र छोटे निवासी मुल्ला टोला थाना पटियाली जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना वृन्दावन पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 130/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
सहजाद उर्फ सलमान पुत्र छोटे निवासी मुल्ला टोला थाना पटियाली जनपद कासगंज उम्र करीब 25 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* गुरुकुल रोड कच्चे रास्ते पर बने गुम्मद के पास वृन्दावन से,दिनांक 25.02.2026 समय करीब 22.10 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरणः-*
1.एक अवैध तमंचा.315 बोर ।
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 130/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 243/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 244/2024 धारा 414 भादवि थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 562/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.मु0अ0सं0 014/2026 धारा 313, 317(5) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 अरुण कुमार त्यागी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.का0 693 पवन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.का0 1118 विकाश बाबू थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*