मथुरा 26 जून 25* चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” आरोपी को सजा और जुर्माना की सजा दिलवायी गयीः-*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था। मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना गोवर्धन जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 586/2019 धारा 147/148/149/302/307/325/504/506 भादवि में व मु0अ0सं0 32/2020 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 26.06.2025 को न्यायाधीश श्री ब्रजेश कुमार ,माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश(विशेष न्यायाधीश पोक्सो कक्ष सं0-2)मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर मुख्य अभियुक्त भानू पुत्र निरौती निवासी ग्राम कोन्हई थाना गोवर्धन मथुरा को आजीवन कारावास व 41,000/- रूपये अर्थ दण्ड से तथा अन्य अभियुक्तगण 01.विष्णु पुत्र भानू 02.लखन पुत्र महेन्द्र 03.महेन्द्र पुत्र छिद्दी 04.नत्थो पुत्र वासी व 05.अभियुक्ता नि0गण कोन्हई थाना गोवर्धन मथुरा को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 10,000-10,000 रुपये जुर्माना की सजा दण्डित किया गया ।
*घटना क्रमः-*
दिनांक 28.12.2019 को अभियुक्तगण 01.विष्णु पुत्र भानू 02.लखन पुत्र महेन्द्र 03.महेन्द्र पुत्र छिद्दी 04.भानू पुत्र निरौती 05.नत्थो पुत्र वासी व अभियुक्ता नि0गण कोन्हई थाना गोवर्धन मथुरा वादी किशन सिंह उर्फ किस्सी के घर के अन्दर घुसकर उसके पुत्रो गोविन्द ,ओम प्रकाश व भगवान सिंह को मारने लगे तथा अभियुक्त भानू पुत्र निरौती द्वारा वादी के पुत्र भगवान सिंह को तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी थी । इस जघन्य अपराध में वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया।
*मॉनीटरिंग सैल जनपद मथुरा*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदम्बा सिंह
2. उ0नि0 श्री ओमवीर सिंह
3. उ0नि0 श्री सोमप्रकाश सिंह
4. है0का0 ऋषिपाल सिंह
5. का0 विकास कुमार

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*”व्यापारी शंखनाद सम्मेलन” में व्यापारियों ने राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया शंखनाद
पंजाब24अगस्त26*अबोहर के नए एसपी सतिंद्र कुमार ने संभाला चार्ज, नशा तस्करों और लुटेरों को दी सख्त चेतावनी
भागलपुर24अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 24.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।