मथुरा 26 जनवरी 2024* श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज देव नगर मथुरा में आज 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया, डॉक्टर शक्तिपाल ने एक लाख एक रुपया अनुदान दिया।
संवाददाता – मथुरा से जिला ब्यूरो चीफ़ महेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 26 जनवरी 2024* 1041 श्री सरदार पटेल इंटर कॉलेज देव नगर मथुरा में आज 75 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया । मुख्य अतिथि के रूप राजेश्वरी हॉस्पिटल राया मथुरा के डॉक्टर शक्तिपाल शर्मा जी उपस्थित रहे प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरे कृष्णा शर्मा जी, समिति प्रबंधक श्री वीरपाल सिंह जी, विद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज कुमार सिंह एडवोकेट , उप प्रबंधक श्री ज्वाला प्रसाद जी, पूर्व प्रबंधक श्री रमेश चंद्र जाटव जी , पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह वर्मा जी एवं गांव दरवे ,जसौली एवं कसेरा कला के अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे । बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शित किए गए । अंत में मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया साथ ही विद्यालय के लिए श्री डॉक्टर शक्तिपाल ने एक लाख एक रुपया अनुदान दिया।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*