मथुरा 25 फरवरी 26*“सोची समझी साजिश के तहत अपने किराये के मकान पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।*
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.2026 को समय 11.30 बजे मुखबिर की सूचना पर रूकमणी विहार थाना कोतवाली जनपद मथुरा से मु0अ0सं0 136/2026 धारा 61(2)/109/333 बी0एन0एस0- 2023 से सम्बन्धित अभियुक्त (मकुद्दमा वादी) जगदीश पुत्र रामी निवासी रूकमणी बिहार थाना कोतवाली जिला मथुरा उम्र 35 वर्ष व सह-अभियुक्त मयंक उर्फ डम्फर पुत्र दानवीर निवासी देवीपुरा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष को पुरानी रेलवे लाईन थाना कोतवाली जनपद मथुरा से दिनांक 25.02.2026 को समय करीब 04.19 बजे घटना में प्रयुक्त एक तमंचा .315 बोर व कारतूस तथा एक मोटर साईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* अवगत कराना है कि दिनांक 23.02.2026 वादी/पीड़ित जगदीश पुत्र रामी निवासी रूकमणी बिहार थाना कोतवाली जिला मथुरा द्वारा थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि संतोष गुप्ता पुत्र नामालूम पता अज्ञात व 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर की गई । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-136/2026 धारा 61(2)/109/333 बी0एन0एस0 2023 पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम में जांच व विवेचना से पाया गया कि मुकद्दमा वादी जगदीश उपरोक्त द्वारा स्वयं ही षड़यन्त्र रचकर सोची-समझी साजिश के तहत फायरिग स्वयं के ऊपर करवाई थी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता:-*
1.जगदीश पुत्र रामी निवासी रुकमणी विहार थाना कोतवाली जनपद मथुरा उम्र करीब 35 वर्ष। (मुकद्दमा वादी)
2.मयंक उर्फ डम्फर पुत्र दानवीर निवासी देवीपुरा थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष । ( सहअभियुक्त)
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
*अभियुक्त जगदीश उपरोक्त:-*
स्थान- रूकमणी विहार थाना कोतवाली जनपद मथुरा से, दिनांक 25.02.2026 व समय 11.30 बजे ।
*सह-अभियुक्त मंयक उर्फ डम्फर उपरोक्त:-*
स्थान- पुरानी रेलवे लाईन थाना कोतवाली जनपद मथुरा से, दिनांक 25.02.2026 व समय 04.19 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1.एक तमंचा .315 बोर (अभियुक्त मंयक उर्फ डम्फर से बरामद) ।
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3.एक मो0सा0 प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा थाना कोतवाली जनपद-मथुरा ।
2.उ0नि0 पवन कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 सनोज कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
4.है0का0 903 नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1561 संजीव कुमार थाना कोतवाली जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*