मथुरा 25 फरवरी 26*थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांक्षित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* ।
बृजभूषण शर्मा की खबर यूपी आजतक मथुरा
थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/26 धारा 115(2)/109(1)/103(1) बीएनएस में वांक्षित अभियुक्त को दिनांक 24.02.26 समय 19.38 बजे यमुना किनारे वाटरवर्क्स के पास पुलिया के पास से एक अभियुक्त कल्ला पुत्र सुम्मेरा उर्फ सुमेरी निवासी दामोदरपुरा थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 23.02.2026 को समय करीब 8.30 बजे वादी मुकदमा के भाई मृतक हरिओम व पडोसी द्वारा अपनी मजदूरी के रुपये मांगने को लेकर प्रतिवादी अभियुक्तगण 1- कल्ला पुत्र सुम्मेरा 2- सुरेश पुत्र कल्ला 3- जीतेन्द्र पुत्र विजेन्द्र 4- उमाशंकर पुत्र परसा समस्त निवासीगण दामोदरपुरा थाना सदर बाजार मथुरा द्वारा लाठी ड़ण्ड़ों व सरिया आदि से जान से मारने की नीयत से वादी के भाई हरिओम व पडोसी के साथ मारपीट की गई थी जिसमे वादी के भाई हरिओम की जिला अस्पताल मथुरा मे उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी तथा पडौसी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मथुरा से एसएन मेडीकल कालेज आगरा रैफर कर गिया था घटना के सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 65/26 धारा 115(2)/109(1)/103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दिनांक 24.02.2026 समय 19.38 बजे अभियुक्त कल्ला पुत्र सुम्मेरा निवासी दामोदपुरा सदर बाजार मथुरा उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त कल्ला की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की सरिया को अभियुक्त से बरामद किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्र-*
कल्ला पुत्र सुम्मेरा निवासी दामोदपुरा थाना सदर बाजार जनपद मथुरा उम्र करीब 58 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* यमुना किनारे वाटरवर्क्स के पास पुलिया के पास से, दिनांक 24.02.26 समय 19.38 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
घटना मे प्रयुक्त लोहे की सरिया ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 65/26 धारा 115(2)/109(1)/103(1) बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 107/16 धारा 447/504/506 भादवि थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 161/17 धारा 302/506 भादवि थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 253/15 धारा 302/34 भादवि थाना फरह बाजार जनपद मथुरा ।
*अभियुक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
2- उ0नि0 रामअवतार सिंह थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
3- उ0नि0 मोनू कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
4- है0का0 1515 उपदेश कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*