*मथुरा 25 दिसंबर 25* श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे OPERATION CONVICTION ..*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर धमकाने वाले अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना कोतवाली जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2023 धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट में आज दिनांक 24.12.2025 को माननीय न्यायालय ए0डी0जे0/स्पेशल पोक्सो एक्ट मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त भूरी सिहं पुत्र देवो निवासी जोगी गली अंतापाडा थाना कोतवाली जनपद मथुरा को 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया ।
*घटना क्रम—* दिनांक 20.02.2023 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 106/2023 धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट में अभियुक्त भूरी सिहं पुत्र देवो निवासी जोगी गली अंतापाडा थाना कोतवाली जनपद मथुरा द्वारा मुकदमा वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर धमकारने की जघन्य घटना कारित की थी । इस जघन्य अपराध में भौतिक/वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये एवं आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया । अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त को सजा दिलाने में मथुरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*