मथुरा 25 जुलाई 26*थाना बलदेव पर पंजीकृत अवैध शराब के 56 अभियोग में जब्त् देशी शराब को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा उत्तर प्रदेश शासन एवं श्रीमान् पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशो के क्रम में नशा मुक्ति समाज की परिसंकल्पना को साकार करने हेतु जनपद मथुरा में “आपरेशन दहन” के अन्तर्गत आज दिनांक 25.07.2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेंटी के अध्यक्ष श्री श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशानुसार थानों पर अवैध जब्त शराब मुकदमाती के विनिष्टीकरण के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा व क्षेत्राधिकारी महावन जनपद मथुरा के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिनाँक 16.07.2026 के न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवी0/ (त्वरित न्यायालय)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा के आदेश के अनुपालन में आज दिनाँक 25.7.2026 को *थाना बलदेव पर पंजीकृत अवैध शराब के 56 अभियोग में कुल 498 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख (250000/) रूपये* को ए0पी0ओ0 श्री अंजनी नन्दन शरण पाण्डेय व लिपिक न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवी0/ (त्वरित न्यायालय)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा, श्री दिनेश कुमार व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-04 मथुरा ,शिखा ठाकुर व थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा व एच0एम0 आदेश कुमार थाना बलदेव की उपस्थिति में उक्त शराब को नियमानुसार एवं मा0 न्यायालय के निर्देशों के क्रम में निस्तारण/विनिष्टीकरण किया गया ।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*