November 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*

मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*

मथुरा। *दिनांक 15.11.2026* को सूचना प्राप्त हुई थी कि *कोतवाली वृंदावन के केशवधाम चौकी क्षेत्र में होटल श्री राधा निकुंज* है, जहाँ पर एक युवती जो कि रायपुर (छत्तीसगढ़) की रहने वाली है उनके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल वहाँ जाँच के लिए वृंदावन पुलिस टीम गई थी । जाँच के क्रम में जानकारी हुई कि एक युवती, जिनकी उम्र लगभग 24 वर्ष है, ये 13.11.2026 को इस होटल में चेक-इन किया था, इनको 16.11.2026 तक यहाँ रहना था । आज इनके पिताजी के द्वारा एक फोन करके रिसेप्शन पर पूछा गया कि हमारी बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा । इसके क्रम में होटल के व्यक्ति द्वारा जब इनके रूम के पास गए तो रूम अंदर से खुला हुआ था और इन्होंने आत्महत्या कर ली थी । इस सूचना पर पुलिस वहाँ पर पहुँच के पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई इसमें प्रचलित कर दी गई है । इसमें जाँच के क्रम में फील्ड यूनिट भी आ चुकी थी, फील्ड यूनिट के द्वारा इसमें एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है । सुसाइड नोट में जो रायपुर (छत्तीसगढ़) वहीं का एक लड़का आशीष ओझा है, जिस पर इनके द्वारा आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा गया है । इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*बाइट:- क्षेत्राधिकारी वृन्दावन जनपद मथुरा ।*

Taza Khabar