मथुरा 2 मई 26*थाना बल्देव पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना बल्देव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.05.2026 समय 8.55 बजे को मुखबिर की सूचना पर थाना बल्देव पर पंजीकृत मु0अ0सं0 144/26 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त निरंजन सिह पुत्र गेंदा लाल निवासी नगला पतिराम थाना बल्देव जिला मथुरा को उसके घर ग्राम नगला पतिराम से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना बल्देव पर विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का विवरण -* दिनाँक 17.04.26 को वादी द्वारा अभियुक्तगण 1. निरंजन सिह (पति) पुत्र गेंदा सिह,2. गेंदा सिह (ससुर) पुत्र नामालूम 3.दलवीर पुत्र गीतम, 4. श्यामवीर पुत्र रनवीर निवासीगण नगला पतिराम थाना बल्देव जिला मथुरा के विरूद्ध वादी की पुत्री को ससुरालीजन द्वारा प्रताडित करना व मारपीट करना व वादी की पुत्री को जहर देकर मारने की कोशिक करना जिससे वादी की पुत्री की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे थाना बल्देव पर मु0अ0सं0144/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कराया था जिसमे आज पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त निरंजन सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम पता –*
निरंजन सिह पुत्र गेंदा लाल निवासी नगला पतिराम थाना बल्देव जिला मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान , दिनांक व समय-*
नोयडा आगरा हाइवे के नीचे बने अन्डर बाईपास दौलतपुर अन्डर बाईपास मोड से, दिनांक 02.05.2026 समय 08.55 बजे ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* –
मु0अ0सं0 144/26 धारा 108 बीएनएस थाना बलदेव मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार थाना बल्देव मथुरा ।
2. उ0नि0 दयाशंकर सिंह थाना बल्देव मथुरा ।
3. है0का0 संजय कुमार थाना बलदेव मथुरा ।

More Stories
अयोध्या17अगस्त26*बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल
कौशाम्बी17अगस्त26*प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के 3 साल कार्यकाल पूरे होने पर जरूरतमंदो को फल मिठाई वितरित किया -*
अयोध्या17अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें