मथुरा 2 जुलाई 26*नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध की गई कार्यवाही।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद मथुरा मय यातायात पुलिस मथुरा द्वारा क़स्बा वृन्दावन में विशेष अभियान चलाकर नियम विरुद्ध रुट पर चलने वाले ई रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध कार्यवाही की गयी , जिसके क्रम में *46* ई रिक्शा एवं ऑटो को सीज किया गया एवं *61* ई रिक्शा व ऑटो के चालान किये गए एवं अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले *110* वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कार्यवाही की गयी । ई रिक्शा व ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने एवं वाहनों को निर्धारित रुट में ही चलाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्धारित रुट में चलने के सम्बन्ध में पी0ए0 सिस्टम द्वारा चालकों को अवगत किया गया ।
More Stories
मथुरा 10 अक्टूबर 26* फर्जी सीबाईआई अधिकारी बनकर चौथ वसूली करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*
लखनऊ 10 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*