November 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 14 नवंबर 26 बस में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग पर पाया गया काबू*

मथुरा 14 नवंबर 26 बस में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग पर पाया गया काबू*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा 14 नवंबर 26 बस में अचानक शार्ट सर्किट से लगी आग पर पाया गया काबू*

मथुरा। *आज दिनांक 14.11.2026 को यमुना एक्सप्रेसवे पर राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 पे एक बस जो कि दिल्ली से छतरपुर की ओर जा रही थी, अचानक शॉर्ट-सर्किट के द्वारा उसमें आग लगने की सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग वाहन व अन्य पुलिसकर्मी व अन्य लोगों के द्वारा पहुँच कर बस में मौजूद यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया बस में लगी आग को फायर ब्रिगेड मांट टोल व फायर ब्रिगेड मथुरा की गाड़ी द्वारा आग पर काबू पाया गया। सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। किसी भी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है ।*
*बाइटः- श्री अमरनाथ यादव क्षेत्राधिकारी मांट,जनपद मथुरा ।*

Taza Khabar