[19/11, 7:33 pm] +91 99345 10632: मथुरा 19 अक्टूबर 25OPERATION CONVICTIONथाना फरह ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा यमुना नदी से बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मछली चोरी करने वाले अभियुक्त को जेल में बितायी अवधि की सजा एवं 1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान *”ऑपरेशन कन्विक्शन”* के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना फरह जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/2002 धारा 379/411 आईपीसी में आज दिनांक 19.11.2025 को *माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0-01 जनपद मथुरा* द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त संतोषी उर्फ सन्तोष पुत्र शिवराम उर्फ सुखाराम निवासी गढाया थाना फरह जनपद मथुरा को *जेल में बितायी अवधि की सजा एवं 1000/- रूपये* के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
[19/11, 7:35 pm] +91 99345 10632: मथुरा 19 नवंबर 25*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा वृद्ध साध्वी की हत्या कर उसके मकान को फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले 06 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 641/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 305, 140(1), 352, 351(2) बीएनएस में वाछिंत 06 अभियुक्तगण (1) अभिषेक पुत्र शिवदत्त मूल निवासी गिरधारी मन्दिर के पास गौरानगर वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा हाल निवासी पीलीकोठी के सामने मोहिनीनगर थाना वृन्दावन जिला मथुरा उम्र 26 वर्ष (2) विजय सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी लक्ष्मन नगर थाना शेरगढ़ मथुरा उम्र करीब 44 वर्ष (3) वकील मौहम्मद पुत्र बुन्दू खान निवासी राधा गिरधारी मंदिर गौरानगर कालौनी थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब-36 वर्ष (4) मौहम्मद आरिफ पुत्र बुन्दू खान निवासी उपरोक्त उम्र करीब 36 वर्ष (5) ओमकार सिंह पुत्र स्व0 निरंजन निवासी स्थाई पता 100 नरसीपुरम थाना रिफाईनरी मथुरा हाल पता कृष्णाधाम कालौनी थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 37 वर्ष (6) विकास पुत्र श्री सुधाकर स्थाई पता रेहरिया थाना सिधौंली जिला शाहजहाँपुर हाल पता पीली कोठी के पीछे गोरानगर थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष को गुरुकुल रोड पर बने गेट के पास वृन्दावन व पानीघाट तिराहे के पास से किया गिरफ्तार । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण——-* मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मृतका श्रीमती चन्द्रमुखी देवी उर्फ चित्रा दासी पत्नी स्व0 श्री जयदेव झा निवासी गुलाब हरि संस्कृत विद्यालय के पीछे, गौशाला नगर गली नं0 1 वृन्दावन, जिला मथुरा कुछ समय पूर्व अपने घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी थी । गुमशुदा श्रीमती चन्द्रमुखी देवी उर्फ चित्रादासी उपरोक्त की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी । उक्त प्रकरण में आवेदक श्री महन्त लाड़ली दास शिष्य श्री फूलडोल बिहारीदास जी महाराज निवासी चैतन्य कुटी,पानीघाट,वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा द्वारा गुमशुदा श्रीमती चन्द्रमुखी देवी उर्फ चित्रादासी उपरोक्त की अभियुक्तगण द्वारा हत्या कर उनके मकान को बेच देने की उच्चाधिकारीगण को शिकायत की गयी थी । प्रकरण की जाँच सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मथुरा द्वारा की गयी एंव उक्त प्रकरण में जाँचोपरान्त थाना हाजा पर मु0अ0सं0 641/25 धारा 318(4)/338/336(3)340(2)/305/140(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त को दिनांक 18.11.2025 को गिरफ्तार किया गया । जिसके द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया है कि मै चन्द्रमुखी के मकान के पीछे बने एक मकान मे बने बेसमेन्ट मे जिम चलाता हूँ । मेरे ऊपर जिम का माल खरीदने व अन्य कारणो से कर्जा हो गया था मैने अपने मित्र विकास पुत्र सुधाकर निवासी ग्राम लहरिया थाना सिंधौली जनपद शहाजहाँपुर हाल निवासी हरदेव कालोनी गौरानगर थाना वृन्दावन जनपद मथुरा के साथ मिलकर चन्द्रमुखी देवी को मारकर व उनके शरीर को जलाकर सबूत खतम करने के बाद उनके मकान को बेच देने का प्लान बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर चन्द्रमुखी को मारकर उनके शव का केसी घाट वृन्दावन पर अन्तिम दाह संस्कार कर दिया । तथा चन्द्रमुखी के मकान का ताला तोडकर चन्द्रमुखी के मकान से चन्द्रमुखी के पति द्वारा खरीदे गये मकान के बैनामे की मूलप्रति व चन्द्रमुखी के आधार कार्ड, पैन कार्ड ,व वोटर आईडी कार्ड तथा चन्द्रमुखी के पति के आधार कार्ड चोरी कर लिया और मृतका के मृत्य प्रमाण पत्र बनवाकर मैने अपने साथियो के साथ फर्जी बसियत व अन्य प्रपत्र तैयार कराकर चन्द्रमुखी के मकान को अपना बताकर बेच दिया था ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता—*
1.अभिषेक शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा मूलनिवासी गिरधारी मन्दिर के पास गौरानगर वृन्दावन थाना वृन्दावन मथुरा हालनिवासी पीलीकोठी के सामने मोहिनीनगर थाना वृन्दावन जिला मथुरा उम्र 26 वर्ष ।
2.विजय सिंह पुत्र श्री बाबूलाल निवासी लक्ष्मन नगर थाना शेरगढ़ मथुरा उम्र करीब 44 वर्ष ।
3.वकील मौहम्मद पुत्र बुन्दू खान निवासी राधा गिरधारी मंदिर गौरानगर कालौनी थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब-36 वर्ष ।
4.मौहम्मद आरिफ पुत्र बुन्दू खान निवासी उपरोक्त उम्र करीब 36 वर्ष ।
5.ओमकार सिंह पुत्र स्व0 श्री निरंजन निवासी स्थाई पता 100 नरसीपुरम थाना रिफाईनरी मथुरा हाल पता कृष्णाधाम कालौनी थाना हाईवे मथुरा उम्र करीब 37 वर्ष ।
6.विकास मिश्रा पुत्र श्री सुधाकर मिश्रा स्थाई पता रेहरिया थाना सिधौंली जिला शाहजहाँपुर हाल पता पीली कोठी के पीछे गोरानगर थाना वृन्दावन मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी की स्थाना व दिनांक व समय —*
गुरुकुल रोड पर बने गेट के पास वृन्दावन व पानीघाट तिराहे के पास, दिनांक 18.11.2025 समय 23.10 बजे व दिनांक 19.11.2025 समय 15.30 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण—*
1.मु0अ0सं0 641/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/305/140(1)/352/351(2)/61(2) बीएनएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा
2.मु0अ0स0 231/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/(3)/110 बीएनंएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण विजय, वकील,मौ0आरिफ,ओमकार,विकास उपरोक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण—*
मु0अ0सं0 641/25 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/305/140(1)/352/351(2)/61(2) बीएनएस थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवऱण—*
1.प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.अ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 रजत दुवे थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.है0का0 858 गिरीश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.है0का0 1086 बृजेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
6.है0का0 1549 अवधेस कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
7.है0का0 496 विकास कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
8.का0 2212 सतेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन, जनपद मथुरा ।

More Stories
पूर्णिया बिहार5 मार्च26*पूर्णिया पुलिस का वाहन जांच अभियान: अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश
लखनऊ 5 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
वाराणसी 5 मार्च 26*रामकृष्ण मिशन अस्पताल सिर्फ सेवा आश्रम नाम का ही रह गया, व्यवस्था दलाली पर*