मथुरा 19 अप्रैल*बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लगी भीषण आग।
मथुरा के क्षेत्र हाईवे थाना नरौली के करीब एटीवी nh2 हाईवे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में लगी भीषण आग। बताया जा रहा है कि शाम के 6:30 के लगभग में एटीएम के अंदर शॉर्ट सर्किट होने के कारण कुछ ही समय में पूरा एटीएम भयानक आग के धुयें से भर गया। एटीएम के ओनर कपूर सिंह ने बताया है कि शाम को एटीएम के बाहर बैठे हुए थे। वही उसके बाजू से उनकी कपूर एंड संस नाम की शॉप है जिसके बाहर बैठे हुए थे अचानक उनकी नजर पड़ी तो एटीएम से भयानक लपटें उठने लगी समय पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया वही एटीएम के मैनेजर आकाश ने बताया 6:30 के करीब का हादसा एटीएम का शटर गिरा हुआ था सबसे बड़ी लापरवाही ये रही की 3 महीने से कोई गार्ड तैनात नहीं था। 3 महीने पहले कोई काम करता था जिसे बैंक वालों ने हटा दिया तथा वर्तमान में कोई गार्ड नहीं रखा गया।
मथुरा से कुमारी सोनम की खास रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
लखनऊ12जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे