मथुरा 18 दिसंबर 25 अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण थाना जमुनापार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*दिनाँक 18.12.2025 को पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा द्वारा थाना जमुनापार का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस गार्द का टर्नआउट, थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, भोजनालय व स्वच्छ पानी की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया । शस्त्रों एवं कारतूसों की पर्याप्तता तथा क्रियाशीलता को चेक किया गया। सभी अभिलेखों का परीक्षण कर अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर तथा टॉप-10 अपराधियों की सूची की जांच की गई । अधीनस्थ कर्मियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाई, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए ।*

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!