मथुरा 18 दिसंबर 2025 माता के एक गांव में मौसी द्वारा युति के साथ दुष्कर्म
मथुरा से क्राइम रिपोर्टर साेम्या चौधरी की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक से
मथुरा* मांट के एक गांव में मौसा द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने व युवती की शादी के बाद अंतरंग संबंधों के वीडियो ससुराल भेजे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह इसी साल 21 जनवरी को हाथरस के एक गांव में हुआ है। आरोप है कि युवती शादी से पहले मांट थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में रिश्ते में लगने वाली मौसी के घर आई थी। इस दौरान मौसा ने युवती से अश्लील हरकत कर दी। उसकी वीडियो बना कर ब्लैकमेल करते हुए दो बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। फिर उस दुष्कर्म की वीडियो प्रसारित करने का भय दिखाते हुए दो माह तक दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी मौसा उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती ने मना कर दिया तो उसने अंतरंग संबंधों की वीडियो ससुराल भेज दी और सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी भी दी। युवती ने थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी
सुल्तानपुर 10सितंबर 26**दो सप्ताह बाद भी डीआरडीए कार्यालय में नए बाबूओं की नहीं हुई तैनाती,
लखनऊ 10 सितंबर 26*BSP में आधी रात का विस्फोट: ससुर ने संन्यास लिया, दामाद पार्टी से OUT! बुआ भतीजे की जंग नए दौर में