मथुरा 17- 7 2023* बढ़ रहे जलस्तर, की वजह से लोगों के घरों में घुस गया है पानी,मचा हाहाकार।
मथुरा से बिजेन्दर की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
लक्ष्मी नगर में जमुना जी का जल स्तर बढ़ने से नगला चिरंजी में बढ़ गया है पानी। पानी बढ़ते ही लोगों में हड़कंप मच गया सभी लोगों ने आनन-फानन में अपने पशु , अपने बच्चे एवं अपने घर का सारा सामान ले जा कर के पुल के ऊपर रख दिया और उन्होंने अपनी प्लास्टिक की झोपड़ियां डालनी जिसमें बच्चों का खाना बना करके खिलाया जा सके सभी लोगों ने आपस में चंदा कर करके खिचड़ी बनवाई और सभी को भूखे व्यक्तियों को खाना खिलाया लेकिन मथुरा के प्रशासन की एक एक भी नजर इन लोगों पर नहीं पड़ी लोगों ने बताया है कि भाई यहां पर तो प्रशासन की तो चलती क्या है यहां कोई पुलिस वाला भी हम से पूछने तक के लिए नहीं आया और ना ही हमारी किसी ने मदद तक नहीं करी हम लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि हमारी मदद करें और हमारा घर में से सामान नाव के द्वारा निकाला जाए यह नजारा है नगला चिरंजी लक्ष्मी नगर मथुरा का
जबकि पुलिस चौकी लक्ष्मी नगर के बिल्कुल बराबर में है
संवाददाता बिजेंदर छोटी बड़ी खबरों के लिए देखते रहिए यूपी आजतक की खबरें न्यूज़ मथुरा की रिपोर्ट

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें