मथुरा 16 जून 25*वर्ष 2003 से 15,000/- रुपये का फरार इनामियां अपराधी गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
थाना जमुनापार पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 22 वर्षों से फरार 15000/- रूपये के इनामिया अपराधी रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ़ थाना बसौली जिला बूँदी राजस्थान (उम्र करीब 46 वर्ष) को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक-15.06.2025 समय 23.55 बजे आकाश ढाबा, सुखदेवपुर थाना जमुनापार मथुरा से गिरफ्तार किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 08.06.2003 को वादी थानाध्यक्ष श्री अजब सिंह द्वारा मु0अ0सं0 67/03 धारा 420/406/413/414/379/411 भादवि थाना जमुनापार मथुरा, अभियुक्तगण द्वारा धोखाधडी व चोरी से काला तेल निकालकर व्यापार करने व मौके पर माल बरामद होने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था, जिसमें बाद विवेचना पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण लक्ष्मण आदि 06 नफर के विरुद्घ दिनांक 20.06.2003 को आरोप पत्र संख्या 60/2003 मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया तथा शेष वांछित अभियुक्त रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ थाना बसौली जिला बूंदी राजस्थान के विरुद्ध मफरुरी में आरोप पत्र सं0 60A/2003 दिनांक 13.10.2003 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था । अभियुक्त रामेश्वर उपरोक्त लगातार 22 वर्षों से फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा 15000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
आकाश ढाबा, सुखदेवपुर थाना जमुनापार जनपद मथुरा दिनांक 15.06.2025 समय 23.55 बजे,
*अभियुक्त का नाम व पता–*
रामेश्वर पुत्र हरदेव निवासी फतेहगढ़ थाना बसौली जिला बूँदी राजस्थान (उम्र करीब 46 वर्ष)
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0सं0 67/03 धारा 420/406/413/414/379/411 भादवि थाना जमुनापार मथुरा
नोट- अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1.श्री अजय किशोर, प्रभारी निरीक्षक, थाना जमुनापार, जनपद मथुरा
2.निरीक्षक श्री छोटे लाल, प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा
3.उ0नि0 श्री अरविन्द सिंह, थाना जमुनापार मथुरा
4.उ0नि0 श्री विषय कुमार, थाना जमुनापार मथुरा
5.है0का0 398 अखिल प्रताप सिंह, स्वाट टीम मथुरा
6.है0का0 1095 हरिजेंद्र सिंह, स्वाट टीम मथुरा
7.का0 2001 रमन चौधरी, स्वाट टीम मथुरा
8.का0 2952 योगेश कुमार, स्वाट टीम मथुरा
9.का0 64 आशुतोष, स्वाट टीम मथुरा
10.का0 3066 प्रीत कुमार, स्वाट टीम मथुरा
11.का0 3067 राहुल बालियान, स्वाट टीम मथुरा
12.आरक्षी चालक 1549 सुनील कुमार, स्वाट टीम मथुरा

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR