मथुरा 16 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के मध्य समझौता वाले परिवारजन को सम्मान।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। दिनांक 16.10.2026 को महिला थाना मथुरा पर पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रभावी पहल करते हुए पति-पत्नी के मध्य आपसी बातचीत, समझाइश एवं समन्वय के माध्यम से समझौता कराया गया। पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए महिला थाना मथुरा पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की बात को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें आपसी समझ-बूझ, संवाद, विश्वास एवं पारिवारिक सौहार्द के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की समझाइश एवं सकारात्मक प्रयासों से पति-पत्नी आपसी सहमति से विवाद का समाधान करने के लिए तैयार हुए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदया श्रीमती आशना चौधरी द्वारा समझौता करने वाले पति-पत्नियों को एक दूसरे से माला पहनवाकर तथा मिशन शक्ति सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस माध्यम से उन्हें आपसी विश्वास, सम्मान एवं सामजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया गया।
*इस अवसर पर निम्नअधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे—*
• श्रीमती आशना चौधरी, क्षेत्राधिकारी नगर ।
• श्रीमती सरोजनी प्रभारी निरीक्षक जागृति सेल ।
• श्रीमती डेजी पंवार थानाध्यक्ष महिला थाना मथुरा ।
• श्रीमती अभिलाषा भारद्वाज परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी ।
• कुन्जन चौधरी उपनिरीक्षक।
• महिला हेड कांस्टेबल राजरानी ।
• महिला कांस्टेबल ममतेश ।
• महिला कांस्टेबल प्रीति भारद्वाज ।
• हेड कांस्टेबल हेमन्त कुमार ।
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*