ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी आजतक रिपोर्टर मुकेश कुमार धनगर
मथुरा 15 नवंबर*भूरी वाला आश्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोती झील इलाके में स्थित भूरी वाला आश्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आश्रम के स्वामित्व की लड़ाई को लेकर करीब 1 माह पूर्व स्वामी कृष्णानंद और स्वामी दर्शनानंद के बीच हिंसक विवाद हुआ था, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे. पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की तरफ से नामजद मुकदमे दर्ज कराए गए थे, वहीं एक बार फिर विवादित आश्रम उस समय चर्चाओं में आ गया, जब सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर विवादित आश्रम पहुंची.
सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवार को सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भूरी वाला आश्रम पहुंची. आश्रम के ठीक सामने रहने वाले प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता नागेंद्र गिरी महाराज भी आश्रम के विवाद में स्वामी कृष्णानंद के पक्ष में खड़े थे. आरोप है कि इसी बात को लेकर भागवत प्रवक्ता की गैर-मौजूदगी में उनके घर पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सुरक्षाकर्मियों और आश्रम के कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज करने के साथ ही अभद्रता की गई.
वृंदावन पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर.वहीं, भागवत प्रवक्ता की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से दो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे हैं. वहीं, पूरे मामले को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मथुरा पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने मथुरा पुलिस पर भागवत प्रवक्ता का समर्थन करने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
बाइट – साध्वी प्रज्ञा सिंह सांसद
बाइट – मीनाक्षी दत्त

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…