मथुरा 11 दिसंबर 25*ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी महावन द्वारा थाना बलदेव का वार्षिक निरीक्षण*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनाँक 11.12.2025 को *पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व क्षेत्राधिकारी महावन मथुरा* द्वारा थाना बलदेव का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस गार्द का टर्नआउट, थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र, कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पोस्ट, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, भोजनालय व साप्ताहिक मीनू तथा स्वच्छ पानी की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया । थाना परिसर में खड़े वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने तथा वाहनों को क्रमवार खड़े किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । शस्त्रों एवं कारतूसों की पर्याप्तता तथा क्रियाशीलता को चेक किया गया। सभी अभिलेखों का परीक्षण कर अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर तथा टॉप-10 अपराधियों की सूची की जांच की गई । अधीनस्थ कर्मियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाई, थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए । थाने में नियुक्त ग्राम प्रहरियो पुलिस पेंशनर्स तथा संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्ठी करके उन्हें मिशन शक्ति केंद्र की क्रियाशीलता, UP 112 की त्वरित कार्यवाही, 1930 helpline, साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों तथा जनसुनवाई पोर्टल के संबंध में बताया गया। थाने पर नियुक्त ग्राम प्रहरियो को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये गये ।

More Stories
कानपूर नगर १५ मार्च २६ * राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की वार्षिक कार्य योजना की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*