मथुरा 10अप्रैल 26* नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना वृन्दावन जनपद मथुरा पुलिस द्वारा थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 में वाँछित अभियुक्त सोनू पुत्र मंगल सिंह निवासी नदगवां थाना खेडा राठौर जनपद आगरा उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 09.04.2026 को समय करीब 23.40 बजे अटल्ला चौराहा वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण ………* दिनांक 31.03.2026 को मुकदमा वादी रामू पुत्र कोमल प्रसाद निवासी सन्त कालौनी परिक्रमा मार्ग वृन्दावन जनपद मथुरा द्वारा थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग बेटी उम्र लगभग 15 वर्ष को सोनू पुत्र मंगल सिंह निवासी अज्ञात बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 193/26 धारा 137(2) बीएनएस बनाम सोनू पंजीकृत किया गया। मुकदमा वादी की पुत्री की बरामदगी करते हुये अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
सोनू पुत्र मंगल सिंह निवासी नदगवां थाना खेडा राठौर जनपद आगरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
स्थान-अटल्ला चौराहा वृन्दावन ।
दिनांक 09.04.2026 समय करीब 23.40 बजे ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 193/26 धारा 137(2) बी0एन0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 शिव कुमार शर्मा थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
3.उ0नि0 स्मिति पंवार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.है0का0 667 रंजीत सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.का0 1888 लवकुश थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!