मथुरा 1 अप्रैल 26* छिनैती की घटना कारित करने वाले 04 वाँछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01.04.2026 समय 06.05 बजे रूकमणी विहार गोल चक्कर के पास से थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 176/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस में वांछित अभियुक्तगण 1. देवेन्द्र पुत्र मुखराम निवासी परखम गुर्जर थाना जैत जिला मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष 2. भोलाराम पुत्र महेश निवासी बिलोठी थाना चिकसाना जिला भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 21 वर्ष 3. प्रदीप पुत्र स्व. प्रंमपाल निवासी राधेश्याम कालोनी जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष 4. भजनलाल पुत्र राम नारायण निवासी कस्बा व थाना राया जिला मथुरा उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 21.03.2026 को मुकदमा वादी के पुत्र ने उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि दो अज्ञात मोटर साईकिल सवारों द्वारा आवेदक की पुत्री का एलवी ब्राम्ड का लेडिज पर्स जिसमे आईफोन 16 प्रोमेक्स,आभूषण, एक कैमरा कैनन व 10000/- रूपये रखे थे जिसे झपट्टा मारकर भाग गये है । उक्त के सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 176/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस किया गया। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(5)238(C) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त छोटू पुत्र दारा सिंह को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1. देवेन्द्र पुत्र मुखराम निवासी परखम गुर्जर थाना जैत जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
2. भोलाराम पुत्र महेश निवासी बिलोठी थाना चिकसाना जनपद भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 21 वर्ष
3. प्रदीप पुत्र स्व. प्रंमपाल निवासी राधेश्याम कालोनी जयसिंहपुरा थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा उम्र 24 वर्ष ।
4. भजनलाल पुत्र राम नारायण निवासी कस्बा व थाना राया जनपद मथुरा उम्र 54 वर्ष ।
*अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* रूकमणी विहार गोल चक्कर के पास से, दिनांक 01.04.2026 समय 06.05 बजे ।
*अभियुक्त देवेन्द्र उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.एक मोबाईल फोन बीबो ।
2.एक कैमरा Nikon ।
3.कुल धनराशि 8000/- रुपये ।
*अभियुक्त भोलाराम उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
1.एक लेडीज पर्स मार्का (LV) ।
2.कुल धनराशि 9000/- रुपये ।
*अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
कुल धनराशि 10000/- रुपये ।
*अभियुक्त भजनलाल उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
एक पीली धातु का टुकडा मय पर्ची जिस पर वजन 17.580/- ग्राम अंकित है।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 176/2026 धारा 304(2)/317(2)/317(5)238(C) बीएनएस वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 अरूण कुमार डागर थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3.है0का0 1750 मनोहर सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4.का0 1575 आकाश थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
5.का0 1197 सुधीर कुमार थाना वृन्दावन मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*