मथुरा 01 जून 2024*50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित लुटेरा/बलात्कारी अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान काबू।
थाना शेरगढ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस कस्टडी से फरार 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित लुटेरा/बलात्कारी अपराधी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होने पर उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध मथुरा के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय छाता के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष शेरगढ़ मय पुलिस टीम व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक 01.06.2024 को सुबह 03.20 बजे पुलिस कस्टडी से फरार 50,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित लुटेरा/बलात्कारी अपराधी दलौता से सेई रोड पर लौहलारी माता मंदिर तिराहा से करीब 200 मीटर अगरयाला की तरफ बंबा की पटरी पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल होने पर वास्ते उपचार हेतु भर्ती कराया गया । जिसको चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पिस्टल .32 बोर कन्ट्री मेड मय मैगजीन, 08 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर, 07 अदद खोखा कारतूस .32 बोर व एक मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
थाना महावन व एसओजी टीम व थाना शेरगढ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे दिनांक 30/31.05.2024 की रात्रि मे थाना महावन क्षेत्र मे पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त मनोज उर्फ उत्तम उपरोक्त के पैर मे गोली लगने से घायल होने पर उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा मे भर्ती कराया था, तथा अभियुक्त उपरोक्त दिनांक 31/05/2024 की सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल मथुरा से पुलिस कस्टडी से भाग गया था । जिसके संबंध मे थाना कोतवाली जिला मथुरा पर मु0अ0सं0 360/24 धारा 223/224 भादवि पंजीकृत किया गया था, तथा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीम गठित की गयी थी, तथा जनपद मथुरा मे तथा पूरे आगरा जोन मे पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग की जा रही थी, इसकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा महोदय द्वारा 50,000/- रुपये का इनाम घोषित किया था
अपराध करने का तरीका
अभियुक्त अकेली महिला को देखकर लिफ्ट देने के बहाने अपनी मो0सा0 पर बैठा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर जेवरात व रुपये लूट लेना तथा बलात्कार करना और धमकी देना । मनोज उर्फ उत्तम द्वारा सन् 2015 में अपने गांव की एक महिला के साथ भी खेत पर तमंचा के बल पर बलात्कार किया था, उक्त घटना का उक्त महिला के पति द्वारा थाना शेरगढ मे मुकदमा लिखाया गया था तथा यह करीब एक वर्ष पूर्व थाना वृन्दावन क्षेत्र में एक महिला से पर्स लूट की घटना मे जेल गया था और परिजनो तथा रिस्तेदारो व पडोसियो द्वारा गलत चाल चलन को लेकर इसकी जमानत नही करायी थी, अभियुक्त अपने जमानती उपलब्ध कराने का बहाना बनाकर एक माह की पैरोल पर दिनांक 15/05/24 को बाहर आया था । तथा इसके द्वारा दिनांक 25/05/2024 को थाना महावन क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला को मो0सा0 पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर बुजुर्ग महिला के शरीर पर पैर रख कानों के कुण्डल, पायल व नाक की नथ लूट ली थी तथा बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर धमकी देकर भाग गया था ।
अभियुक्त(मृतक) का नाम व पता
मनोज उर्फ उत्तम पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम मई थाना शेरगढ जिला मथुरा उम्र करीव 29 वर्ष
घटनास्थल व दिनांक व समय
दलौता से सेई रोड पर लौहलारी माता मंदिर तिराहा से करीब 200 मीटर अगरयाला की तरफ बंबा की पटरी थाना क्षेत्र शेरगढ मथुरा, दिनांक 01.06.2024. समय सुबह 03.20 बजे
बरामदगी का विवरण
1-01 अदद पिस्टल .32 बोर कन्ट्री मेड मय मैगजीन
2-08 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
3-07 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
4-एक मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस बिना नंबर प्लेट
आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज उर्फ उत्तम उपरोक्त
1.मु0अ0सं0 277/15 धारा 376/323/504/506 भादवि थाना शेरगढ जिला मथुरा
2.मु0अ0सं0 227/18 धारा 307/323/352/506 भादवि थाना शेरगढ जिला मथुरा
3.मु0अ0सं0 236/23 धारा 392/411 भादवि थाना वृन्दावन जिला मथुरा
4.मु0अ0सं0 127/24 धारा 376/506/392/411 भादवि थाना महावन जिला मथुरा
5.मु0अ0सं0 132/2024 धारा 307 भादवि (पु0मु0) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना महावन मथुरा
6.मु0अ0सं0 360/2024 धारा 223/224 भादवि थाना कोतवाली जिला मथुरा
7.मु0अ0सं0 175/2024 धारा 307 भादवि0 (पु0मु0) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शेरगढ मथुरा
अन्य थानों से आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम का विवरण
थानाध्यक्ष श्री सोनू कुमार थाना शेरगढ, मथुरा ।
उ0नि0 श्री राकेश कुमार प्रभारी एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
उ0नि0 श्री मनोज कुमार थाना शेरगढ, मथुरा ।
उ0नि0 श्री संदीप सिंह थाना शेरगढ, मथुरा ।
है0का0 1726 युवराज थाना शेरगढ, मथुरा ।
कां0 1986 राधास्वामी थाना शेरगढ, मथुरा ।
कां0 1583 दीपक चौधरी थाना शेरगढ, मथुरा ।
है0का0 1052 सुधीर कुमार एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
है0का0 1849 प्रेमपाल सिंह एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
है0कां0 1849 पंकज कुमार एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
का0 515 पीताम्बर सिंह एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
का0 1666 दीपक राव एसओजी टीम जनपद मथुरा ।
कां0 1739 विपिन भाटी एसओजी टीम जनपद मथुरा ।

More Stories
रोहतास २१फरवरि २६ * डेहरी आरपीएफ ने लावारिस हालत में 05 किलो गांजा किया बरामद।
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस
मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।