मथुरा से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा २२फरवरी २६ * साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान
मथुरा *जनपद मथुरा में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा श्री श्लोक कुमार के निर्देश पर थाना शेरगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध एक वृहद सर्च ऑपरेशन किया गया l सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के पर्यवेक्षण में संदीप सिंह क्षेत्राधिकारी माट , श्वेता वर्मा क्षेत्राधिकारी महावन, अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन, आशीष शर्मा क्षेत्राधिकारी यातायात , जय बिंद कुमार गुप्ता सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण अधीन) तथा 13 थाना प्रभारी सहित कुल 240 पुलिस कर्मियों के साथ में थाना शेरगढ़ के जांघवली और विशंभरा गांव में सर्च का कार्य किया गया l थाना प्रभारी गण व स्थानीय शेरगढ़ पुलिस के द्वारा ग्राम जांघवली से 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए तथा 17 भागने में कामयाब रहे , ग्राम विशंभरा से 23 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए तथा 28 भागने में कामयाब रहे l इस प्रकार कुल 34 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं तथा 45 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं l गिरफ्तार अभियुक्तों में से 8 अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है l दो अपराधियों के पास से प्राप्त मोबाइल फोन की आईएमईआई से कुल 18 फ्रॉड विभिन्न प्रांत में किया जाना साइबर समन्वय पोर्टल में पाया गया है l यह अपराधी साइबर का सिंडिकेट बनाकर लगातार फर्जी सिम कार्डों का प्रयोग करके साइबर अपराध करते रहते हैं l कुछ अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं l एक कार व 04 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जो भागे हुए अभियुक्त गण मौके से छोड़कर भाग गए हैं l अभियुक्तों के पास से बरामद मोबाइल फोन की तकनीकी जांच साइबर टीम के द्वारा की जा रही है l यह सर्च ऑपरेशन दिनांक 22 -02- 2026 को प्रातः 5:00 बजे से 10:00 तक किया गया l स्थानीय पुलिस गहनता से पूछताछ करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है l

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*