September 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*

बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*

*बांदा ब्रेकिंग न्यूज*

*बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*

*मुआवजे की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, लेखपाल पर लगाया अवैध वसूली का गंभीर आरोप*

*बांदा।* बांदा- तहसील बबेरू के थाना बिसंडा क्षेत्र की चौकी ओरन अंतर्गत ग्राम मझीबा सानी में बारिश का कहर,लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। गांव में *100 से अधिक कच्चे मकान गिरने से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

भारी नुकसान से आक्रोशित ग्रामीण आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में राजस्व टीम भेजकर बारिश से हुए नुकसान का *तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा एवं शासन से राहत सहायता दिलाई जाए।

ग्रामीणों ने गांव में तैनात लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लेखपाल द्वारा सरकारी कामों के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। बिना पैसे लिए कोई काम नहीं किया जाता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर *तत्काल तबादलाकरने की मांग की है।
*नगर मजिस्ट्रेट ने दिया जांच का आश्वासन*
मौके पर मौजूद *नगर मजिस्ट्रेट* ने ग्रामीणों से ज्ञापन लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ितों को राहत दिलाई जाएगी और लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar