मऊ17अगस्त23*घोसी उप चुनाव:नामांकन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक*
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर सुधाकर सिंह के नामांकन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष को अंदर भेजने को लेकर सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
सपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिस तरह भाजपा प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष नामांकन कक्ष में गए थे।उसी तरह से सपा जिलाध्यक्ष को भी जाने दिया जाए,लेकिन तीखी नोकझोंक के बाद भी पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को नामांकन के लिए अंदर नहीं जाने दिया।इसके बाद अधिकारियों समझाने पर मामला शांत हो सका।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक