March 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मऊरानीपुर28दिसम्बर2022*किसान 24 घंटे खेत पर रबी फसलों की पहरेदारी करने के लिए मजबूर व परेशान।

मऊरानीपुर28दिसम्बर2022*किसान 24 घंटे खेत पर रबी फसलों की पहरेदारी करने के लिए मजबूर व परेशान।

मऊरानीपुर28दिसम्बर2022*किसान 24 घंटे खेत पर रबी फसलों की पहरेदारी करने के लिए मजबूर व परेशान।

अन्ना जानवरों के लिए ग्रामों में उचित इंतजाम नही होने के चलते किसान 24 घंटे खेत पर रबी फसलों की पहरेदारी करने के लिए मजबूर व परेशान है। मऊरानीपुर विकास खंड की ग्राम देवरीघाट के किसान ने बताया कि वह 24 घंटे खेत पर ही रहता है। उसके बावजूद भी मौका मिलते ही अन्ना पशु फसलों को नुकसान पहुंचा जाते है। कड़ाके की सर्दी में टॉर्च के सहारे पूरी रात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक गांवों में अभी तक गौशाला नही बनी होने से सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर मटर , मसूर, चना, लाही, गेहूं , जौ आदि रबी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। जिसके चलते किसान दिन-रात फसलों की रखवाली कर रहा है उसके बावजूद भी फसलों को नहीं बचा पा रहा है। किसानों ने गांव में गौशाला बनाए जाने की मांग मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से की है।

मऊरानीपुर। दिसंबर माह के आखिरी दिनों में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आज सुबह जब ग्रामीणजन जागे तो घने कोहरे एवं ठिठुरन के साथ शीत लहर का सामना करना पड़ा। क्षेत्र वासियों ने तहसील प्रशासन से अलाव लगाए जाने के अलावा गरीबों को कंबल वितरित किए जाने की मांग की है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामों में मंगलवार की सुबह एक ओर जहां कोहरे से भरी चादर बिछ गई और पूरे दिन शीतलहर का सामना स्थानीय ग्रामीणों को करना पड़ा। वही ग्रामीणजन व राहगीर ठंड से बचने के लिए जगह जगह कूडा करकट एकत्रित करके अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए। ग्रामीण अंचल के लोगों के गांव गांव में अलाव लगाने के लिए लकड़ियां उपलब्ध कराए जाने के साथ गरीबों को कंबल बांटे जाने की मांग राजस्व विभाग मऊरानीपुर की गई। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाने से वाहन रैगते हुए नजर आए वही शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है।

मऊरानीपुर। जरूरतमंदों को शीत लहर से बचाने के लिए सरकार द्वारा रैन बसेरा संचालित किए जा रहे हैं। तो आज वही एक रैन बसेरे का उप जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें कमियां पाए जाने पर अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत रानीपुर में संचालित रेन बसेरा का उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें में व्याप्त कमियों को देखकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की साथ ही मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी को जल्द से जल्द व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रानी लक्ष्मी बाई पार्क के सौंदर्यीकरण के निर्देश भी उप जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।

मऊरानीपुर । कोरोना की बढ़ती हुई संभावित लहर के बीच शासनादेश पर कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया। यह मॉकटेल आज पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले कस्बा रानीपुर में स्थित कोविड-19 L1 हॉस्पिटल में उप जिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता मास्क सैनिटाइजर ऑक्सीजन आदि की जानकारी मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारी के द्वारा ली गई। साथ ही साथ निरीक्षण में एक मुख्य बात सामने आई जिसमें अस्पताल परिसर में बना हुआ ऑक्सीजन प्लांट पिछले 5 माह से बंद पड़ा हुआ मिला। मॉकटेल के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि कोविड की संभावित लहर के बीच अस्पताल में सभी तरह की व्यवस्थाएं चौकस हैं। अस्पताल में बना हुआ ऑक्सीजन प्लांट पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है। जिस के संबंध में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि शीघ्र ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएगा।

About The Author

Taza Khabar