मऊरानीपुर23जुलाई*हरी-भरी खरीफ फसलों को बचाने के लिए किसानों द्वारा विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है
क्षेत्र के ग्रामों में मौसमी बरसात न होने से बोई गई हरी-भरी खरीफ फसलों को बचाने के लिए किसानों द्वारा विभिन्न मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके चलते ग्राम भण्डरा स्थित प्राचीन हनुमंतलाल मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से रामचरित्र मानस का अखंड पाठ जारी बना हुआ है। इस दौरान मोनू पटेल, संतोष, संतराम पटेल, देवेन्द्र पटेल, राकेश, मनोज पटेल,भूपत पटेल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ग्राम भानपुरा के गायत्री मंदिर परिसर में अखंड संकीर्तन का आयोजन ग्रामीणों के सययोग कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान का पूजन हवन राम जानकी मंदिर के पुजारी हरिशचंद्र द्विवेदी ने कराया गया। इस दौरान महेंद्र मोर, प्रमोद पाठक, ब्रजेंद्र गुप्ता, गनेश खरे, हल्केराम, गयादीन,हरचरन, गोपाल, रघुनंदन, परमलाल कुशवाहा, राजेंद्र, किशनलाल मौजूद रहे।
मऊरानीपुर से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*