भोपाल20अगस्त24*प्रदेश के कई जिलों में झामझम बारिश, अगले 48 घंटों तक मानसून सुपर एक्टिव*
भोपाल: इंदौर में झमाझम बारिश हुई, नर्मदापुरम, शिवपुरी, मंडला, रीवा, सतना, और सिवनी जैसे क्षेत्रों में भी पानी गिरा। पहले से ही अगले 48 घंटो तक कई इलाकों में भारी बारिश की अनुमान था। मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को मौसम के दो विपरीत रंग देखने को मिले। उज्जैन, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जैसे जिलों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहा तो भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में धूप खिली रही। इसके विपरीत
*21 और 22 अगस्त को भारी बारिश*
मौसम विभाग के विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार से वर्षा का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात है, जो कम दबाव के क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
*अगले कुछ दिनों में बारिश का अलर्ट*
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक इस मानसून सीजन की 76 प्रतिशत से अधिक यानी 28.5 इंच वर्षा हो चुकी है। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए इस सिस्टम से मर्ज हो रही है, जिससे राज्य में बारिश का दौर फिर से लौटेगा। इस स्थिति के चलते प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा का सामना करना पड़ सकता है।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*