भोपाल17दिसम्बर24*मप्र में बनेंगे 10 लाख आवास, ये पात्र लोगों को मिलेगा योजना का लाभ*
भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 10 लाख आवास बनाएगा। इस योजना का लाभ उन हितग्राहियों को दिया जाएगा, जिन्हें किसी कारण से अब तक आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मैदानी अमले को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
*विशेष वर्गों को प्राथमिकता*
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में विशेष वर्गों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इनमें पीएम स्वनिधि योजना, भवन निर्माण श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, सफाई कर्मी और झुग्गी बस्ती में रहने वाले परिवार शामिल है।
*पहले चरण में 8 लाख 25 हजार घर बने*
प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अब तक आठ लाख 25 हजार जरूरतमंद हितग्राहियों के आवास निर्माण पूरे किए जा चुके हैं। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में नौ लाख 45 हजार आवास स्वीकृत किए गए थे।
स्वीकृत आवासों के निर्माण कि लिए केंद्रांश और राज्यांश की अनुदान राशि 19 हजार 700 करोड़ रुपये एवं क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) घटक के लिए ब्याज अनुदान के रूप में तीन हजार 900 करोड़ रुपये, इस प्रकार कुल राशि 23 हजार 600 करोड़ रुपये स्वीकृत की जा चुकी है। हितग्राहियों को अब तक 22 हजार 800 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

More Stories
डेहरी रोहतास27मई26* वार्ड 23 में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्चे शिकार
पूर्णिया बिहार 27 मई 26 *कसबा कलानंद स्कूल मैदान के पास हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार*
बांदा27 मई 26*तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक टक्कर मारकर भागने के प्रयास में ई रिक्शा के ऊपर पलटा**