भारत में लोग अपनी कमाई पर भी टैक्स क्यों देते है, सरकार को टैक्स खर्चो पर लेना चाहिए-राघव चड्ढा
एक आदमी दिन-रात मेहनत करता है और फिर भी वह सरकार को टैक्स देता है, टैक्स का सिस्टम क्या है…सरकार हमारे पास टैक्स लेकर हमें फ्री में क्या देती है…कुछ भी नहीं देती है… यह कहना है आम आदमी के विधायक राघव चड्ढा जी का… उन्होंने कहा कि आज भारत का एक नागरिक सुबह घर से निकल जाए और शाम तक वह जब घर पर वापस आता है, तब तक वह 10 जगह पर टैक्स देता है। क्या भारत में जन्म टैक्स देने के लिए होता है। भारत में दो ही चीज अटल बन गई है तो मौत और एक टैक्स। इतना टैक्स लेकर सरकार उस टैक्स का करती क्या है…. यह आज तक का बड़ा सवाल है। राघव चड्ढा ने कहा कि हमारा सपना था कि हम विश्व गुरु बने, लेकिन कहीं ना कहीं हम टैक्स गुरु बन गए हैं। जनता के ऊपर इतने टैक्स थोप दिए गए हैं जितना अंग्रेज हमारे ऊपर थोपते थे। टैक्स का एक सिस्टम बनना चाहिए और लोगों से खर्चों पर ही जायज टैक्स लेना चाहिए। लोग मेहनत कर के पैसा कमाते है और उस पर सरकार टैक्स ले लेती है।

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
इटावा 30 मार्च 26*जय वैश्य समाज की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बकेवर में संपन्न*
अयोध्या 30 मार्च 26*नीरज की नई उड़ान — यूपी पीसीएस परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल कर बने युवाओं के लिए प्रेरणा