भागलपुर9जुलाई26*सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर*दिनांक-22.06.2026 को सुलतानगंज थाना को सूचना प्राप्त हुआ था कि सुलतानगंज थानान्तर्गत ग्राम-मिरहट्टी के समीप पीरबाबा के पास एक बोरा में अज्ञात महिला का शव रखा हुआ हैं। जिसके उपरांत सुलतानगंज थानाध्यक्ष के द्वारा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिवत् साक्ष्य का संकलन किया गया।
इस संबंध में गश्ती पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध सुलतानगंज थाना कांड सं0-247/2026 दिनांक-22.06.2026 सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसके उपरांत शव की पहचान तेतरी देवी पत्ति-बंटी तांती सा०-मोहम्मदपुर थाना-मधुसूदनपुर जिला-भागलपुर के रूप में की गयी।
इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर तथा सुलतानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
जहाँ उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक / तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा मानवीय सूचना / साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में तीन अपराधकर्मी 01. अजय कुमार चौरसिया उर्फ अजय मोदी पिता-सुरेश मोदी सा०-मोदी टोला 02. अर्जुन यादव पिता-स्व० चतुर यादव सा०-मिरहट्टी 03. मंतोष कुमार पिता-गुरूदेव बिंद सा०-बिंद टोला तीनों थाना-सुलतानगंज जिला भागलपुर को पाँच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त किए गए टोटो रिक्शा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में पता चला कि इनके द्वारा सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिर्जा गाँव स्थित अभियुक्त अजय कुमार चौरसिया के बगीचा में इस घटना को कारित कर टोटो रिक्शा से मिरहट्टी गाँव के किनारे पीरबाबा के समीप शव को फेक दिया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।गिरफ्तारी विवरणी :-01. अजय कुमार चौरसिया उर्फ अजय मोदी पिता सुरेश मोदी सा०-मोदी टोला।02. अर्जुन यादव पिता-स्व० चतुर यादव यादव सा०-मिरहट्टी।पाला।03. मंतोष कुमार पिता-गुरूदेव बिंद सा०-बिंद टोला तीनों थाना-सुलतानगंज जिला भागलपुर।छापामारी दल की विवरणी :-पु०नि० सह-थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० हरिशंकर कश्यप सुलतानगंज थाना। पु०अ०नि० रौशन कुमार सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० विशनुदेव कुमार सुलतानगंज थाना।पु०अ०नि० रूपेश कुमार सुलतानगंज थाना। सशस्त्र बल सुलतानगंज थाना।

More Stories
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई
भागलपुर9जुलाई26*विश्व_जनसंख्या_दिवस के अवसर पर कहलगांव अनुमंडल लिखेगा नया इतिहास