भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर4 जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-03.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सबौर थानान्तर्गत सा०-पटेल नगर में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर एंव सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सबौर थानान्तर्गत सा०-पटेल नगर पहुँचा तो देखा गया कि कुछ व्यक्ति पुलिस बल को देख कर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. हनी झा पिता-चुनाव कुमार झा सा०-बडीघाट सबौर 02. सुमित कुमार पे०-उदय कुमार सा०-खनकित्ता दोनो थाना-सबौर जिला-भागलपुर को 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पटेल नगर से विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मी कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगर :- 10 ग्राम।गज विश्वास संकल्प हमारा।02. मोटरसाइकिल :-01।03. मोबाइल :- 01।गिरफ्तारी :-01. हनी झा पिता-चुनाव कुमार झा सा०-बडीघाट सबौर। 02. सुमित कुमार पे०-उदय कुमार सा०-खनकित्ता दोनो थाना-सबौर जिला-भागलपुर।
छापामारी दल की विवरणी :-
पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल सबौर थाना।पु०अ०नि० पंकज कुमार सिंह सबौर थाना। पु०अ०नि० अनुपम कुमारी सबौर थाना।सशस्त्र बल सबौर थाना।

More Stories
चित्रकूट23जुलाई26*जंगल में प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार*
लखनऊ23जुलाई26*यूपी में राशनकार्ड धारकों को मिलेगा सम्मान, राशन दुकानों पर बैठने के लिए मिलेंगी कुर्सियां और पेठा – गुड*
गोरखपुर23जुलाई26*गोरखपुर सिक्स लेन फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन*