नवगछिया भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर30.07.2026*पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर प्रक्षेत्र द्वारा SDPO कार्यालय नवगछिया का वार्षिक निरीक्षण
भागलपुर*आज दिनांक 30.07.2026 को भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय नवगछिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा पुलिस महानिरीक्षक महोदय का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया गया।
निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा कार्यालयीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों, पंजियों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया गया तथा उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त लंबित कांडों, गंभीर एवं महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों तथा उनके अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से लंबित कांडों के निष्पादन, अनुसंधान की वर्तमान स्थिति एवं विभिन्न मामलों में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन एवं अनुसंधान में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने अपराध नियंत्रण, गंभीर आपराधिक घटनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन तथा आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
आगामी श्रावणी मेला के मद्देनजर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मेला अवधि में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, महत्वपूर्ण मार्गों, घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली गई।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*