भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर30मई2024*5 दिन से लापता प्रेमी का तालाब में मिला शव, गुम होने से पहले प्रेमिका के नाना ने दिया था धमकी, दोस्त ने कॉल कर बुलाया था
भागलपुर पांच दिन से लापता युवक का लाश बाईपास थाना क्षेत्र के खीरीबांध स्थित मुखेरिया तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने बायपास पुलिस को दी, जिसके बाद मौके बायपास पुलिस पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। आनन फानन में घटनास्थल पर परिजन पहुंचे। मरने वाले की पहचान कोहली खुटहा निवासी धर्मचंद्र भारती के पुत्र मणिराज कुमार यादव के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक मणिराज एक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल में ही निधि से दोस्ती हुई थी। 24 मई को मणिराज और निधि का बातचीत करते हुए किसी लड़के ने वीडियो बनाकर निधि के पिता को भेज दिया जिसके बाद निधि के पिता ने मृतक मणिराज के गांव वाले को समझाबुझा देने की बात कही थी।इसके बाद से लगातार मृतक के मोबाइल पर मणिराज के दोस्त कॉल कर उसे बुला भी रहे थे 25 मई को वह अपने मोबाइल घर में रखकर दोस्त के कहने पर घर से निकला था. देर शाम वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया लेकिन कहीं कोई अता-पता नहीं चला जिसके बाद परिजनों ने बायपास पुलिस से लिखित शिकायत करने पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदी का रिपोर्ट तक दर्ज नहीं किया। परिजनों ने आगे बताया कि पुलिस ने अगर समय रहते एक्शन लिया होता तो आज घटना नहीं होती मृतक के भाई ने बताया कि उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। घटना के बाद परिजन धरना पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
घटना की जानकारी के बाद जिले के आधा दर्जन से अधिक थाने की पुलिस सदर एसडीएम विधि व्यवस्था डीएसपी एवं अर्ध सैनिक बल मौके पर पहुंचे करीब दो घंटे तक भागलपुर- जगदीशपुर मुख्य मार्ग को जामकर जमकर प्रदर्शन किया परिजनों ने आरोप लगाया है कि निधि के पिता, नाना और मणिराज के तीन दोस्त ने मिलकर घटना की अंजाम दिया है।
इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मामले को सदर एसडीएम धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली की मुखेरिया तालाब में एक युवक का शव मिला है स्थानीय लोगों के द्वारा पहचान कर ली गई है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है अगले 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*