भागलपुर29अक्टूबर24* एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक को लेकर यात्री और दुकानदार में हुआ विवाद*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के बीच स्थित एक स्टॉल पर एक यात्री और दुकानदार के बीच विवाद हो गया। गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री प्रमोद कुमार ने स्टॉल से एक कोल्ड ड्रिंक खरीदी, लेकिन उसका स्वाद असामान्य लगा। एक्सपायरी डेट देखने पर उन्हें लगा कि यह उत्पाद पुराना है, और उन्होंने इसकी शिकायत दुकानदार से की। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, और यात्री ने शिकायत करने का निर्णय लिया।वही यात्री आरपीएफ थाने पहुंचा, जहां से उसे स्टेशन प्रबंधक के पास भेज दिया गया। स्टेशन प्रबंधक को शिकायत मिलते ही रेलकर्मी स्टॉल पर जांच के लिए पहुंचे और अनियमितता पाए जाने पर उस दुकान को सील कर दिया। यह घटना रेलवे परिसर में स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों पर सवाल उठाती है, विशेषकर तब जब स्वच्छता पखवाड़ा मनाने पर जोर दिया जा रहा है।

More Stories
लखीमपुर खीरी 23 नवंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
गोरखपुर 23 नवम्बर 26*अवनीश कुमार पांडेय ने संभाली हरपुर बुदहट थाने की कमान*
चित्रकूट 23नवम्बर26* पहाड़ी चौराहे पर अतिक्रमण का साम्राज्य! रोजाना जाम से जनता बेहाल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल