भागलपुर से रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
*भागलपुर ब्रेकिंग*
भागलपुर26जुलाई23*दुकानदार ने रंगदारी नहीं दी तो दुकान के सामने दहशतगर्दों ने फेंका बम ,दो हिरासत में*
भागलपुर,बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर कॉलोनी और सरयू देवी मोहनलाल गर्ल्स हाई स्कूल के गेट पर बम विस्फोट कर इलाके को दहला दिया है। बम विस्फोट की घटना के बाद इलाके के लोग के बीच दहशत है दरअसल 9 बज के 17 मिनट में कमल नगर कॉलोनी की गली में एक अपराधी के द्वारा विस्फोट किया गया। वही फिर उसी ने दूसरा विस्फोट सरयू देवी मोहनलाल गर्ल्स हाई स्कूल के गेट के सामने में भी दूसरा विस्फोट किया। जिससे आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें बंद कर लिया।वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक अकेला अपराधी पैदल बम विस्फोट कर रहा था और दुकानदारों को धमकी देकर दुकान बंद करने के लिए कहते हुए काफी गाली गलौज कर वहां से चला गया। लोगों का कहना है कि रंगदारी के लिए दुकानदारों के बीच दहशत फैलाने के लिए विस्फोट किया गया है। वही मौके पर पहुंची पुलिस बम के अवशेषों को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है। वही अपराधी की धरपकड़ के लिए भी छापेमारी कर रही है। वही बताया जा रहा है कि इलाके का ही रहने वाला सूरज नाम के अपराधी का यह कारनामा है। लेकिन लोग भयभीत हैं और उसका नाम लेने से भी डर रहे हैं।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,