भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक।
भागलपुर24अगस्त23*जमीन विवाद में डीलर को मारी गोली, घायल का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज, घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस*
भागलपुर के नाथनगर चौक पर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जमीन विवाद में अपराधी ने डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया घटना ललमटिया थाना क्षेत्र के नाथनगर चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान की है स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी डीलर भतौरिया गांव निवासी दयानंद यादव को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुलिस के घटनास्थल के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है जख्मी दयानंद ने बताया कि शाम के समय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में पंखा ठीक कराने गया था, आधा घंटा बाद एक अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया दयानंद यादव ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से 2 साल से जमीन विवाद चल रहा है साल भर पहले भी भातोदिया रोड में अपराधियों ने गोली चलाई थी इस घटना में बाल बाल बच गया था उस मामले में मधुसुदनपुर थाने में गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था अब दोबारा जानलेवा हमला किया गया वही बता दे की घटना के आधा घंटा बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची थी वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है हालांकि अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

More Stories
नई दिल्ली24जुलाई26*पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के 6 बड़े कदम, कल से आज तक हुए अहम फैसले
नई दिल्ली24जुलाई26**पीएम मोदी ने बढ़ाया बड़ा कदम, वांगचुक ने तोड़ा अनशन*