भागलपुर23फरवरी24*शवे वरात एवं माघी पूर्णिमा को लेकर की गई शांति समिति की बैठक*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर के जगदीशपुर थाना परिसर में गुरुवार को शवे वरात एवं माघी पूर्णिमा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने किया। इस अवसर पर डीएसपी विधि व्यवस्था मंगलेश कुमार तथा थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गण्यमन लोग मौजूद थे ।बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा ।इस दौरान बाजार में पटाखा पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि इन त्योहारों के दौरान अगर कोई भी असामाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी तथा थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधि एवं गण्यमन लोगों से अपील किया कि जो भी लोग शांति भंग करने का प्रयास करता है ।उनकी सूचना पुलिस तक पहुंचा दे। पुलिस उन पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।